Hair Health Tips. स्वस्थ बाल के नुस्खे।

स्वस्थ बाल के नुस्खे। हिंदी मैं।

Hair health Tips.

Page :- 1

ग्लोइंग स्किन के लिए आवश्यक पोषण (Food
And Nutrition For Glowing Skin)
त्वचा हमारी आंतरिक सेहत का आईना है। स्किन में
ग्लो यानि चमक दो तरह की होती है। एक
आंतरिक चमक और दूसरी बाहरी चमक। बाहरी
चमक कॉस्मेटिक से आती है जो टिकाऊ नहीं
होती है और आंतरिक चमक, जो हमेशा दमकती
रहती है और दूर से ही दिखाई पड़ती है वो हमारी
अच्छी सेहत से आती है।
शरीर के अंदर हार्मोनल असंतुलन, पोषक तत्वों की
कमी, विषैले तत्वों की मौजूदगी के अलावा तनाव
और प्रदूषण स्किन की चमक को कम करते हैं। बेजान
त्वचा या कम उम्र में स्किन पर एजिंग साइन
दिखाई देना ऐसी समस्याएं हैं, जिसका इलाज हम
कॉस्मेटिक्स का उपयोग करके करना चाहते हैं। यहां
यह जानना जरुरी होगा कि स्किन को ग्लोइंग
बनाने का काम सिर्फ कॉस्मेटिक्स से नहीं किया
जा सकता है। इसके लिए शरीर का स्वस्थ होना
बहुत जरूरी है। इसलिए शरीर को स्वस्थ और स्किन
को ग्लोइंग बनाने का सबसे आसान तरीका
प्रकृति और योगासन में ही है।
ग्लोइंग स्किन के लिए आवश्यक पोषक तत्व
(Nutritional Elements for Glowing Skin)
आप जो खाते हैं उससे शरीर के साथ-साथ त्वचा
को भी पोषण मिलता है। जंक फूड और तैलीय
खाना आपकी त्वचा की सेहत को बिगाड़ सकता
है। इसलिए विटामिन ए, बी1 और बी2 से भरपूर
डाइट यानि हरी सब्जियां, फ्रूटस, सलाद जरूर लें।
यह रक्त को साफ करने और त्वचा को हाइड्रेट करने
में भी मदद करता है। कच्चा भोजन यानि फल और
सलाद का सेवन त्वचा को हाइपर-पिगमेंटेशन और
मुहांसों से बचाता है।
सिलिकॉन (Silicon) - यह त्वचा को मुलायम व
लचीला बनाता है और झुर्रियों को कम करता है।
शरीर में सिलिकॉन की कमी को पूरा करने के लिए
मूली, शिमला मिर्च और खीरा खाएं।
जिंक (Zinc) - यह मुंहासों को कम करता है और
स्किन को ऑयली होने से बचाता है। लौकी,
नारियल, सीताफल और सूरजमुखी के बीज इसके
अच्छे स्रोत हैं।
औमेगा 3 फैटी एसिड (Omega 3 Fatty Acid) -
यह त्वचा की कोशिका को मजबूती प्रदान करता
है और स्किन के सेल में हुई टूट-फूट की मरम्मत भी
करता है। औमेगा 3 फैटी एसिड मछली के तेल और
समुद्री शैवाल में पाया जाता है।
ग्लोइंग स्किन की देखभाल (Care for Glowing
Skin)
ज्यादा स्क्रब करना भी त्वचा को पहुंचाता है
नुकसान
महिलाओं की त्वचा काफी मुलायम होती है
इसलिए इसे रगड़ने की भूल गलती से भी ना करें।
रगड़ने से त्वचा पर लाल-लाल चकत्ते आ सकते हैं।
त्वचा को हमेशा हल्के हाथों से पोंछें।
नियमित देखभाल
समय-समय पर अपने चेहरे को फेस वॉश से धोएं। अगर
आपकी स्किन ऑयली है तो टोनर का उपयोग करें।
मेकअप हमेशा क्लींजर से साफ करें और त्वचा की
मॉश्चयराइजिंग पर ध्यान दें।

वर्ग :- २ Page:-2

बालों की लम्बाई बढ़ाने के 10 तरीके (Top 10
Hair Growth Tips)
बाल प्रोटीन से बने होते हैं। काले, घने और लंबे
बालों के लिए बालों को पोषण मिलना जरुरी है।
बालों के पोषण से मतलब है बालों की जड़ों को
प्रोटीन मिलते रहना। बाल की जड़ यानि स्कैल्प
जितनी मजबूत होगी बाल उतनी तेजी से बढ़ेंगे।
बालों का बढ़ना बालों के जड़ यानि स्कैल्प या
हेयर फॉलिकल से शुरु होता है। बालों की जड़ों को
पोषण तेल और शैम्पू से तो मिलता ही है साथ ही
हेल्दी फूड और साफ-सफाई भी बालों की ग्रोथ में
अहम भूमिका निभाती है। घने और लंबे बालों का
कोई शार्टकट फार्मूला नहीं है। हालांकि बाल हर
महीने औसतन आधा इंच बढ़ते हैं।
बालों की बढ़ने की गति आपकी सेहत, खान-पान
की आदत, बालों की देखभाल और आनुवांशिक
कारणों से प्रभावित होती है। आइए जानते हैं उन
उपायों के बारे में जिसे आजमाने से बाल घने और
काले होने के साथ तेजी से बढ़ते हैं।
हेयर ग्रोथ के 10 टॉप टिप्स
1. हेल्दी डाइट
लंबे और घने बालों के लिए डाईट में प्रोटीन,
विटामिन्स और मिनरल्स जरुरी है। अपनी डाईट में
वैसे फूड को शामिल करें जिसमें विटामिन ए, बी,
सी, ई के साथ-साथ आयरन, जिंक, मैग्नेशियम और
सेलेनियम जैसे तत्वों की अच्छी मात्रा मौजूद हो।
2. अरंडी तेल से मसाज
अरंडी तेल (Castor Oil) में विटामिन ई के साथ
बालों की ग्रोथ के लिए जरुरी औमेगा फैटी-9
एसिड रहता है। इस तेल से बालों के स्कैल्प की
मसाज करने से बाल कुदरती तरीके से लंबे और घने
होते हैं। वैसे अरंडी का तेल काफी गाढ़ा होता है,
अगर इसके साथ बराबर मात्रा में नारियल तेल, जैतून
का तेल और बादाम का तेल मिला लिया जाए तो
यह और असरदार हो जाता है। सभी तेलों को
मिलाकर 5 मिनट तक बालों के स्कैल्प की मसाज
करें। चालीस मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को
धो लें। ऐसा नियमित करने से जल्द ही बालों की
लंबाई में असर दिखने लगेगा।
3. स्कैल्प की मसाज
मसाज करने से बालों की जड़ स्कैल्प तक रक्त संचार
तेज होता है और इससे बालों के बढ़ने की गति में
तेजी आती है। इसके अलावा हफ्ते में एक दिन गुनगुने
तेल और हेयर मास्क से बालों की डीप कंडीशनिंग
करने से भी काफी असर होता है। बालों में गुनगना
तेल या कंडीशनर लगाएं। ऊंगलियों से पांच मिनट
तक स्कैल्प की मसाज करें।
4. बाल को नीचे की और झुकाएं
बालों को लंबा करने के लिए यह सबसे पॉपुलर
ट्रिक है। आमतौर पर लड़कियां और बाल धोने के
बाद बाल सुखाने के लिए बालों को नीचे करती है।
दो से पांच मिनट तक सर झुका कर बालों को नीचे
झुकाने से बालों के बढ़ने की गति तेज होती है।
ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से बालों के
जड़ से रक्त संचरण बढ़ते हुए बालों की शिराओं तक
पहुंचती है। नतीजा बालों की लंबाई बढ़ती है।
5. तनाव मुक्त रहें
बालों के झड़ने- गिरने और टूटने की बड़ी वजह तनाव
है। यह माना जाता है कि तनाव की वजह से बालों
के बढ़ने का जो सामान्य चक्र होता है वह रुक
जाता है। तनाव बढ़ते ही बालों का चक्र टेलोजेन
फेज में पहुंच जाता है़ जिसमें बाल झड़ने और गिरने
की बीमारी शुरु हो जाती है। तनाव को कम करने
का सबसे आसान उपाय है ध्यान। ध्यान लगाने और
अच्छी नींद लेने से बालों के बढ़ने के लिए
उत्तरदायी हार्मोन के स्राव की गति तेज हो
जाती है।
6. बालों में अंडे का मास्क लगाएं
बालों के बढ़ने में अंडे का इस्तेमाल काफी असरदार
है। अंडे में प्रोटीन के साथ वो सारे जरुरी तत्व जैसे-
आइरन, सल्फर, फॉस्फोरस, जिंक और सेलेनियम पाए
जाते हैं जिससे बालों को पोषण मिलता है और
बाल लंबे होते हैं।
महीने में एक बार बालों पर अंडे का मास्क लगा
सकते हैं। इसके लिए एक अंडे को फोड़ लें। उसमें चार
चम्मच अंगूर के बीज का तेल और लेवेंडर ऑयल की
कुछ बूंदे मिला लें। अब इसे बालों में जड़ तक लेप लें।
अंडे और तेल की इस लेप को आधे घंटे तक छोड़ दें।
आधे घंटे के बाद बालों को शैंपू से धो लें।
इसके अलावा दो अंडे की जर्दी में दो चम्मच जैतून
का तेल मिला लें। इससे स्कैल्प की मसाज करें। लेप
को 20 मिनट तक छोड़ दें। बीस मिनट के बाद
बालों को ठंडे पानी से धो लें और फिर शैंपू कर लें।
7. बालों को हर्ब्स से धोएं
मेंहदी, नीम और ग्रीन टी समेत ऐसे कई हर्ब्स हैं
जिसे बालों पर लगाने से बाल घने और लंबे होते हैं।
मेंहदी इसमें सबसे ज्यादा असरदार है, क्योंकि यह
बालों की जड़ों यानि स्कैल्प को पोषण देता है।
इससे बालों में चमक आती है।
ग्रीन टी में पाए जाने वाले तत्व पॉलीफेनोल्स
बालों के बढ़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। ध्यान रहे
कि इन हर्ब्स का लेप बालों में शैंपू और कंडीशनिंग
करने के बाद लगाएं। हर्बल टी पीने से भी बाल लंबे
होते हैं।
8. विटामिन और हर्बल सप्लीमेंट अलग से लें
संतुलित डाइट लेने के बाद भी शरीर में कुछ जरुरी
तत्वों की कमी रह जाती है। इन जरुरी तत्वों से
शरीर ही नहीं त्वचा और बालों को भी पोषण
मिलता है। बालों की ग्रोथ के लिए डाइट के
अलावा आप फॉलिक एसिड, विटामिन्स,
बायोटिन, गिनसेंग, फिश ऑयल सप्लीमेंट के तौर
पर ले सकते हैं।
9. एलोवेरा से बालों को पोषण दें
एलोवेरा बालों को बढ़ने में मदद करता है। एलोवेरा
जेल लगाने से बालों का झड़ना और गिरना कम
होता है। यह डैंड्रफ तो कम करता ही है, साथ ही
बालों में शाइनिंग भी लाता है। एलोवेरा जेल में
थोड़ा नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं। इसे
20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। बीस मिनट के
बाद बालों में शैंपू कर लें। इसे हफ्ते में एक या दो बार
आजमा सकते हैं। एलोवेरा जेल में नारियल तेल भी
मिला सकते हैं। इसके अलावा एलोवेरा जूस पीना
भी बालों के सेहत के लिए असरदार साबित होगा।
10. साइड इफेक्ट्स की संभावनाएं
अगर आपको कोई मेडिकल प्रॉब्लम यानि कोई
बीमारी है तो आप बालों की लंबाई बढ़ाने के
कितने भी प्रयास कर लें, बालों में ग्रोथ नहीं
होगी। जिसे थाइरॉयड की शिकायत है, हार्मोनल
असंतुलन हो, पुरानी कोई लाइलाज बीमारी हो
या फिर कोई संक्रमण हो तो उसके बालों में ग्रोथ
नहीं होता है। अगर आप गर्भ निरोधक या स्टेरॉइड
की गोली ले रहे हैं तो आपको बाल के झड़ने और
गिरने की शिकायत हो सकती है।
बालों के लिए जरुरी खान-पान
दूध
पनीर
योगर्ट
चिकन
अंडा
साबुत अनाज
पालक
अंगूर
एवाकाडो
ब्रोकली
सेलमन
पत्ता गोभी
ओट्स
अखरोट
मछली
ताजे फल और हरी सब्जियों के जूस

Previous
Next Post »