मुंबई: सलमान खान बॉलीवुड के
नामचीन अभिनेताओं में शुमार होते
हैं। मुंबई में सलमान के फैंस का एक बड़ा
तबका है जो उनके फिल्म की फर्स्ट डे
फर्स्ट शो देखता है। सलमान खान
अपनी चैरिटी बीइंग ह्यूमन के जरिए
कई नेक कार्यों को अंजाम देते हैं।
आईए जान लेते हैं सलमान से जुड़ी दस
बड़ी रोचक और दिलचस्प बातें जो
शायद आप नहीं जानते होंगे।
सलमान के बारे में 10 दिलचस्प
बातें
1. सलमान का पूरा नाम अब्दुल
राशिद सलीम सलमान खान
है। उनके पिता के नाम से ही
उनके नाम में सलीम जुड़ा है।
2. सलमान को तैराकी का बहुत
शौक है । वह अपने स्कूली
दिनों में स्वीमिंग चैंपियन भी
रह चुके हैं।
3. सलमान के नाम पर मुंबई में एक
रेस्टोरेंट भी है जिसका नाम
भाईजांज रेस्टोरेंट है।
4. सलमान के नाम से कोई भी ई-
मेल एकाउंट नहीं है। वह ई-मेल के
जरिए संवाद करने से परहेज करते
हैं।
5. अपनी फिल्म जय हो का
पोस्टर सलमान ने खुद पेंट
किया था। पेंटिंग उनके अहम
शौक में से एक है। सलमान लेखन
का भी शौक रखते हैं। फिल्म
वीर और चंद्रमुखी सलमान ने
लिखी हैं।
6. सलमान खान ने अभिनय की
ट्रेनिंग डेजी ईरानी के
इंस्टीट्यूट से ली थी जहां उनके
साथ उनके दोस्त साजिद
खान और चंकी पांडे भी थे।
7. 2004 में यूएसए की पीपल
मैगजीन में सलमान को बेस्ट
लुकिंग मैन इन द वर्ल्ड की
लिस्ट में सातवां और भारत में
पहला स्थान मिला।
8. सलमान मुंबई की सड़कों पर
साइकिल चलाते हुए दिख
जाते हैं। साइक्लिंग को वह
अच्छी सेहत के लिए जरूरी
मानते हैं।
9. हिमेश रेशमिया, साजिद-
वाजिद, संजय लीला
भंसाली, जैकलीन फर्नांडीज,
सोनाक्षी सिन्हा जैसे
स्टार्स को सलमान ने लांच
किया।
10. संजय दत्त सलमान के बहुत अच्छे
दोस्तों में से एक हैं।
आपको अच्छा लगा तो आप कमेंट करें।