1. एक आदमी ने मोटर साइकिल पर बैठ कर सिनेमा हाल के सामने संता से एक सवाल पूछा।
आदमी: भाईसाहब, मोटर साइकिल का स्टैंड कहाँ है?
संता: भाईसाब, पहले आप अपना नाम बताइये?
आदमी: रमेश।
संता: आपके माता-पिता क्या करते हैं?
आदमी: क्यों? भाई साहब मैं लेट हो जाऊंगा और फिल्म शुरू हो जाएगी।
संता: तो जल्दी बताओ?
आदमी: मेरी माँ एक डॉक्टर हैं और मेरे पिता जी इंजीनियर हैं। अब बता दीजिये?
संता: आपके नाम कोई जमीन जायजाद है?
आदमी: हाँ, गांव में एक खेत मेरे नाम है? प्लीज़ भाई साहब अब बता दीजिये स्टैंड कहाँ है?
संता: आखिरी सवाल, तुम पढ़े लिखे हो?
आदमी: जी हाँ, मैं MBA कर रहा हूँ। अब बताइये जल्दी से।
संता: भाई साहब, देखिये आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि इतनी अच्छी है, आपके माता पिता दोनों उच्च शिक्षित हैं, आप खुद भी इतने पढ़े लिखे हैं पर मुझे अफ़सोस है कि आप इतनी सी बात नहीं जानते कि मोटर साइकिल का स्टैंड उसके नीचे लगा होता है। एक बड़ा और एक साइड वाला।
2. एक बार एक गाँव में तीर-अंदाज़ी की प्रतियोगिता चल रही रही थी। 3 नकाबपोश आदमी उसमे भाग लेने के लिए आये।
पहले नकाबपोश ने तीर चलाया और तीरा लक्ष्य के ठीक बीचों-बीच जाकर लगा। आदमी ने अपना नक़ाब उतारा और बोला, "मैं रॉबिन हुड हूँ।"
लोगों ने खूब तलिया बजायी और उसका स्वागत किया।
फिर दूसरे नकाबपोश ने तीर चलाया तो तीर लक्ष्य के बीच लगे रॉबिन हुड के तीर को चीरता हुआ चला गया। उसने अपना नक़ाब उतार और बोला, "मैं विलियम टेल हूँ।"
अब तीसरे आदमी ने तीर चलाया तो तीर लक्ष्य से बहुत दूर जाकर गिरा। आदमी ने अपना नक़ाब उतारा तो संता था। सभी लोग उसे घूर-घूर कर देख रहे थे तो संता बोला, "माफ़ करना दोस्तो मैं सीख रहा हूँ।"
3. एक बार संता और बंता, किसी बियर बार में बियर पीने गये। जब वह पीने लगे तो बंता बोला, "लगता है बाहर बारिश हो रही है। तुम ऐसा करो घर जाकर जल्दी से छतरी ले आओ।"
संता गुर्राया: मुझे पता है मेरे जाने पर तुम मेरी सारी बियर पी जाओगे।
बंता ने उसे यकीन दिलाया कि वो उसकी बियर नहीं पियेगा। उसके हिस्से की बियर ज्यों की त्यों रखी रहेगी।
संता यह सुनकर मान गया और छतरी लेने चला गया।
जब रात गहराने लगी पर संता छतरी लेकर नहीं लौटा तो बंता ने सोचा शायद संता घर पर ही रुक गया है और अब नहीं आएगा। यही सोच कर उसने संता का बियर वाला गिलास उठाया ही था कि बार के एक कोने की छोटी सी खिड़की से तेज आवाज आई, "अगर पीओगे तो मैं छतरी लेने नहीं जाऊंगा।"
4. एक दिन संता ने अपनी भाभी को खूब मारा। उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर पड़ोसी देखने आ गए और संता से पूछने लगे कि क्या बात हो गयी, इतना क्यों मार रहे हो अपनी भाभी को?
संता(गुस्से में): भाईसाहब ये हमारी पीठ पीछे छुप -छुप के रोज मेरे सभी दोस्तों से बाते करती है।
पडोसी: तुम्हे कैसे पता लगा?
संता: अरे मैं जब भी अपने किसी दोस्त से पूछता हूँ कि वो फ़ोन पर किस बात कर रहे हैं, वो यही कहता है 'तुम्हारी भाभी से'।
5. एक बार संता और बंता समुद्र किनारे सैर कर रहे होते हैं, कि तभी अचानक बंता के दिमाग में एक सवाल आता है तो वह संता से पूछता है, "यार संता एक बात बता।"
संता: हाँ बोल।
बंता: जब हर आदमी को शादी करने के नुक्सान पता होते हैं, तो फिर भी वो शादी क्यों करता है?
संता: अरे वो इस लिए कि मरने के बाद अगर उसकी आत्मा स्वर्ग जाए तो वो अच्छा महसूस करे और अगर नर्क जाए तो उसे घर जैसा महसूस हो।
6. बंता: प्रीतो और मैं तलाक ले रहे है।
संता हैरान होते हुए, "क्यों क्या हुआ तुम दोनों तो बहुत अच्छे से रहते हो।"
बंता: जब से हम लोगों ने शादी की है तब से प्रीतो मुझे बदलने की कोशिश में लगी हुई है, सबसे पहले उसने मुझे शराब पीने से रोका, फिर सिगरेट फिर इधर-उधर आवारा घूमने से। उसने मुझे सिखाया कि अच्छे कपड़े कैसे पहनते है, उसने मुझे संगीत और कला के प्रति रूचि आदि सब सिखाये और स्टॉक मार्केट में कैसे निवेश करना है ये सब भी उसी ने सिखाया।
संता ने कहा, "क्या तुम बस इसलिए नाराज हो कि उसने तुम्हें बदलने के लिए ये सब किया।"
बंता: अरे मैं नाराज नहीं हूँ, मैं अब काफी सुधर चुका हूँ तो अब वो मुझे अपने लायक नहीं लगती।
7. भारतीय लड़कियां खेलों में अच्छी क्यों नहीं हैं?
क्योंकि, सिर्फ 10% क्रिकेट, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज आदि खेलती हैं बाकि कि 90% तो जानू से खेलने में व्यस्त रहती हैं।
जानू कहाँ हो?
जानू क्या कर रहे हो?
जानू कब आओगे?
जानू आप मुझसे प्यार करते हो न?
जानू किसके साथ हो?
जानू मुझे ये चाहिए।
जानू फिल्म देखने चलें, जानू ये क्या है?
जानू क्या किया दिनभर?
जानू आपने मुझे याद किया न?
जानू कुछ तो बोलो।
जानू मुझे आपकी बहुत याद आ रही है।
जानू ये।
जानू वो।
जानू कुछ नहीं।
"जान ले लो जानू की।"
8. एक दिन संता ने अपनी भाभी को खूब मारा। उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर पड़ोसी देखने आ गए और संता से पूछने लगे कि क्या बात हो गयी, इतना क्यों मार रहे हो अपनी भाभी को?
संता(गुस्से में): भाईसाहब ये हमारी पीठ पीछे छुप -छुप के रोज मेरे सभी दोस्तों से बाते करती है।
पडोसी: तुम्हे कैसे पता लगा?
संता: अरे मैं जब भी अपने किसी दोस्त से पूछता हूँ कि वो फ़ोन पर किस बात कर रहे हैं, वो यही कहता है `तुम्हारी भाभी से`।
9. संता अपने दोस्त बंता के घर डिनर पर आया था, खाना खाकर वह अपने घर जाने लगा तो उसका दोस्त बंता बोला, "आज यही रुक जाओ बाहर बहुत तेज बारिश है।"
संता: ठीक है।
बंता सोने की तैयारी ही कर रहा था कि संता गायब हो गया। लगभग एक घंटे बाद संता वापिस बंता के घर आया।
बंता (हैरानी से): ओये तू कहां चला गया था?
संता: यार वो मैं घर पर जीतो को बताने गया था कि आज बारिश की वजह से मैं तेरे घर ही रहूंगा।
10. बंता की टूटी हुई टांग देख कर संता,"तुम्हारी टांग कैसे टूट गई?"
बंता: क्या बताऊं यार, कल दारू कम पी थी, इसलिए।
संता: दारू कम पीने से टांग कैसे टूट सकती है?
बंता: सीधी सी बात है, अगर मैंने छक कर पी होती तो मैं ठेके पर ही लुढ़क गया होता। कम पी थी इसलिए घर आने के लिए निकला और रास्ते में गढ्डे में गिर गया।